UP HOME GUARD RECRUITMENT 2021: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती २०२१
उत्तर प्रदेश जल्द ही होमगार्ड सिपाही के पदों पर बम्पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है।
उत्तर प्रदेश जल्द ही होमगार्ड सिपाही के पदों पर बम्पर भर्ती का आयोजन किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक की सबसे बड़ी होमगार्ड भर्ती आयोजित किए जाने की योजना बनाई जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट की खबरों की माने तो बताया जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में लगभग 30,000 हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जाना है। होमगार्ड विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली इन भर्तियों में पुरुष उम्मीदवारों के साथ-साथ महिला अभ्यर्थियों को भी शामिल होने का मौका दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इस संबंध में उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन अनुमान है कि जल्द ही इस भर्ती को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने आ सकती है। इस बारे में किसी भी प्रकार का अपडेट पाने के लिए उम्मीदवारों को चाहिए कि वे उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहें।
कितने अंकों का होगा एग्जाम
होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की हो सकती है, जिसमें बहुविकल्पीय सवालों के साथ-साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड में होमगार्ड पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना था। हालांकि यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद सारी जानकारी स्पष्ट कर दी जाएंगी।
12
Hay I am Angad yadav Home guard me selection
Comments are closed.