SSC EXAM UTTAR PRADESH

सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, 18 महीने में 18 परीक्षाएं कराएगा एसएससी

0
2399
Share the knowledge with your friends

सरकारी नौकरियों की बंपर भर्ती के लिए हो जाइए तैयार, 18 महीने में 18 परीक्षाएं कराएगा एसएससी


  • एसएससी परीक्षा की मुफ्त में तयारी करने के लिए अभी हमारा मोबाइल एप डौन्लोड करे
    प्रयागराज
    [राज्य ब्यूरो] SSC Exam Calendar: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समाचार है।आने वाले साल 2022 में कई क्षेत्रों में बंपर भर्तियां निकलने वाली हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पद तेजी से भरे जाएंगे। लंबित भर्तियों की परीक्षा पूरी करवाकर उसका अविलंब परिणाम जारी होगा। साथ ही नई भर्तियां भी निकाली जाएंगी। इसके मद्देनजर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 15 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है।कर्मचारी चयन आयोग की एमटीएस, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल, सेलेक्शन पोस्ट समेत कई भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीख और उनके नोटिफिकेशन की जानकारी दी गई है। आयोग जनवरी 2022 से जून 2023 के बीच यानी 18 महीने में 15 नई भर्तियां निकालेगा। इस समयावधि में कुल 18 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सारी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी, जिससे उसमें नकल होने की संभावना न रहे। भर्तियों में पदों का ब्योरा बाद में जारी किया जाएगा।

    एसएससी परीक्षा की मुफ्त में तयारी करने के लिए अभी हमारा मोबाइल एप डौन्लोड करे

    कंबाइंड हायर सेकेंड्री (10+2) लेवल परीक्षा 2020 टियर-2 नौ, 28 व 29 जनवरी 2022 तक चलेगी।

  • सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा 2020 दो से 10 फरवरी 2002 तक चलेगी।
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2020 टियर-3 छह फरवरी 2022 को होगी।
  • कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा-2021 टियर-1 का आवेदन 23 दिसंबर 2021 से 23 जनवरी 2022 तक, परीक्षा अप्रैल 2022 में प्रस्तावित।
  • कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा-2021 टियर-1 में आवेदन एक फरवरी से सात मार्च 2022 तक, परीक्षा मई महीने में प्रस्तावित।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा 2021 टियर-1 के लिए आवेदन 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक, परीक्षा जून में प्रस्तावित।
  • सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा (फेज 10) 2022 में आवेदन 10 मार्च से नौ जून 2022 तक, परीक्षा जुलाई महीने में प्रस्तावित।
  • हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रीयल) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में आवेदन 17 मई से 16 जून तक, परीक्षा सितंबर 2022 में प्रस्तावित।
  • कांस्टेबल (ड्राइवर) दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में आवेदन 27 जून से 26 जुलाई तक, परीक्षा अक्टूबर 2022 में प्रस्तावित।
  • हेड कांस्टेबल (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में आवेदन चार जुलाई से तीन अगस्त तक, परीक्षा नवंबर 2022 में प्रस्तावित।
  • सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 14 अगस्त से 13 सितंबर तक, परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित।
  • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर ट्रांसलेटर परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 22 अगस्त से 21 सितंबर तक होगा। परीक्षा दिसंबर 2022 में प्रस्तावित।
  • साइंटिफिक असिस्टेंट आइएमडी परीक्षा 2022 में आवेदन 29 अगस्त से 28 सितंबर तक चलेगा। परीक्षा जनवरी 2023 में प्रस्तावित।
  • एमटीएस सिविलियन दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 के लिए आवेदन 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक, परीक्षा फरवरी 2023 में प्रस्तावित।
  • जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2021 पेपर-1 में आवेदन 28 नवंबर से 27 दिसंबर तक चलेगा। परीक्षा मार्च 2023 में प्रस्तावित।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड सी एंड डी परीक्षा 2021 में आवेदन पांच से 31 दिसंबर तक, परीक्षा अप्रैल 2023 में प्रस्तावित।
  • कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पुरुष/महिला दिल्ली पुलिस परीक्षा-2022 में आवेदन नौ जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक होगा। परीक्षा मई 2023 में प्रस्तावित।
  • कांस्टेबल (जीडी) सीएपीएफ, एनआइए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) असम राइफल्स परीक्षा-2022 आवेदन 22 फरवरी से 31 मार्च 2023 तक चलेगा। परीक्षा जून 2023 में प्रस्तावित।
    एसएससी परीक्षा की मुफ्त में तयारी करने के लिए अभी हमारा मोबाइल एप डौन्लोड करे